नव-बिहार समाचार, नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल गुरुवार को सिमरा के मृतक आलोक झा एवं तेतरी के मृतक सुभाष मंडल के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने दोनो पीड़ित परिवारों की ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता अपने स्तर तथा सरकारी स्तर से दिलाने का भरोसा भी दिलाया।