ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शोक में डूबा नवगछिया, विहिप के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत के पिता सह प्रमुख समाजसेवी बच्चा बाबू का हुआ निधन


नव-बिहार समाचार, नवगछिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सह सम्पूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव प्रवीण भगत के पिता नवगछिया शहर के प्रमुख समाजसेवी सह शिक्षाविद एवं महंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय के सचिव बच्चा प्रसाद भगत उर्फ बच्चा बाबू का बीती रात निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे। वे 85 वर्ष के थे, अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र और दो पुत्रवधू, एक पुत्री एवं पौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

प्रवीण भगत ने बताया कि उन्हें सांस लेने में हल्की परेशानी हो रही थी। जिसे लेकर शनिवार को ही मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें बेहतर उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने रात 12 बजकर 35 मिनट में आखिरी सांस ली। भर्ती से पहले चिकित्सक ने कई तरह की जांच भी ली थी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।