ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में हुआ कोरोना विस्फोट, नये संक्रमित हुए 1266, कुल संख्या हुई 16,305, सात की हुई मौत

नव-बिहार समाचार। बिहार में रविवार को एक साथ 1266 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में हड़कंप सा मच गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 जुलाई को राज्य में कुल संख्या बढ़कर 16305 हो गई और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. 

उधर बिहार में आज कोरोना से संक्रमित 7 लोगों की मौत हो गयी. जिसके बाद राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरनेवाले की संख्या 125 हो गयी है. हालाँकि राहत की बात यह है की राज्य में 24 घंटे में 962 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है. 

इस तरह अबतक कुल 11953 मरीज ठीक हो चुके हैं. फ़िलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 4426 है. वहीँ राज्य में रिकवरी दर 73.31% हो गया है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकडे के मुताबिक 24 घंटे में 9251 लोगों की जांच की गयी है.