ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बड़ी खुशखबरी: आज रवाना हो रही है 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां कहां के लिए


नव-बिहार समाचार। केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के फैसलों के बाद रेल मंत्रालय आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रवाना कर रहा है। ये ट्रेनें हैं
1 नासिक से भोपाल के लिए श्रमिक स्पेशल 
2 जयपुर से पटना के लिए श्रमिक स्पेशल 
3 नासिक से लखनऊ के लिए श्रमिक स्पेशल 
4 कोटा से हटिया के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन
5 लिंगमपल्ली से हटिया के लिए श्रमिक स्पेशल
6 अलुवा से भुवनेश्वर के लिए श्रमिक स्पेशल

इसके साथ ही पूरे देश में खुशी की लहर व्याप्त होने लगी है। जानकारी के अनुसार लिंगमपल्ली से हटिया के लिए श्रमिक स्पेशल रवाना हो गई है। जिसके आज रात ही 11 बजे हटिया पहुंचने की संभावना है। वही जयपुर से पटना के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज रात खुलेगी। जो कल शनिवार दोपहर बाद तक पटना पहुंच सकती है। इनके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुसार कोटा से झारखंड के लिए भी स्पेशल ट्रेन जल्द ही रवाना होने की संभावना है।