नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर जिले के नवगछिया में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज की वजह से आज रविवार को अधिकारियों के दल ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया।
इसके साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नवगछिया में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जल्द ही नियमानुसार संक्रमित क्षेत्र और इसके संभावित फैलाव वाले क्षेत्रों को प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। जिसके तहत दवा दुकानें, बैंक, बीमा इत्यादि प्रतिष्ठान भी बंद रह सकते हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आज जिन अधिकारियों ने जायजा लिया उनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नगर पंचायत इत्यादि शामिल थे।