ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रधानमंत्री ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, 7 बातों पर मांगा साथ

नव-बिहार समाचार। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 14 अप्रैल को देश के नागरिकों को सुबह 10 बजे संबोधित करते हुए देश भर में लॉकडाउन को बढ़ाना जरूरी बताते हुए इसे 3 मई तक आगे बढ़ा देने की बात कही। 

इसके साथ ही 20 अप्रैल को लॉकडाउन की एक विशेष समीक्षा की जाएगी। जिन क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नजर आएगी वहां थोड़ी राहत मिल सकती है वह भी जरूरत के अनुसार । हालात में सुधार नहीं होने पर सख्ती और भी बढ़ सकती है। साथ ही साथ 7 बातों पर देश के नागरिकों से साथ भी मांगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों से कहा कि मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं-

*🆕पहली बात-*
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।

*🆕दूसरी बात-*
लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

*🆕तीसरी बात-*
अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।
*🆕चौथी बात-*
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें।
दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

*🆕पांचवी बात-*
जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।

*🆕छठी बात-*
आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।

*🆕सातवीं बात-*
देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस,
सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।