नव-बिहार समाचार। देश में कोरोना वायरस के निरंतर बढ़ते प्रसार को देखते हुए आम लोगों के स्वास्थ्य हित के मद्देनजर रेल मंत्रालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 03 मई, 2020 तक सभी मेल/एक्सप्रेस (प्रीमियम ट्रेनों सहित), पैसेंजर, कोलकाता मेट्रो तथा उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
रेल के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि रद्द की गई ट्रेनों का टिकट ले चुके यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी की जाएगी। स्थिति सामान्य होने पर जब भी ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ करने का निर्णय लिया जाएगा, इसकी सूचना नियत समय पर दी जाएगी। अगले आदेश तक अग्रिम आरक्षण भी स्थगित रहेगा। पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूति हेतु वर्तमान की भांति मालगाड़ियों का परिचालन यथावत् जारी रहेगा।