इस दौरान बिना काम घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस रोको टोको अभियान के तहत कार्रवाई करती रही। पुलिस द्वारा गुरुवार को भी लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 18 वाहनों को जब्त किया गया। जिससे जुर्माने की वसूली की गई। अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 23 मामले दर्ज हो चुके हैं। एक हजार के करीब वाहनों को जब्त किया गया है। नौ लाख के करीब जुर्माने की वसूली हुई है। गंगौर ओपी अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाके के पथों को भी सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी वहलीमचक, रानीसकरपुरा व बुढ़वन पथ को सील किया गया है। अन्य पथों को भी सील किया जाएगा।
वहीं नगर थानाध्यक्ष अविनाशचंद्र, दारोगा पवन कुमार, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित समेत अन्य थानों की पुलिस लोगों से अपील करती रही कि वे इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें, घर से नहीं निकले। अति आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलें। शहर के स्टेशन रोड, मील रोड, थाना रोड, मेन रोड, एसडीओ रोड, बखरी बस स्टैंड समेत अन्य क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है।