ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जैविक खेती करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित

नव-बिहार समाचार, भागलपुर।
नवगछिया। नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी के तत्वावधान में किसान राम लखन सिंह तेतरी, श्याम सुंदर साह मकन्दपुर, उदय कुमार तीन टंगा, विकास यादव भवानीपुर, रमेश यादव जमुनिया, वकील साह और वकील सिंह परासपुर कदवा, छोटेलाल जयसवाल खैरपुर कदवा के किसान जो जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं तथा रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारे में अन्य किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। वैसे किसानों को सम्मान दिया गया।
 मौके पर नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी अभय पाठक कृषि अधिकारी राजेश सिंह, आरएसएम संतोष कुमार पांडे उपस्थित थे।अभय पाठक ने किसानों के संबोधन में बताया कि हमारे खेतों में ज्यादा से ज्यादा रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल करने से मिट्टी में मिट्टी का पीएच मान कार्बन नाइट्रोजन का अनुपात एवं भौतिक तथा जैविक गुण बिगड़ते हैं उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि ज्यादा से ज्यादा बायो फर्टिलाइजर ट्राइकोडरमा माइक्रो राइजर के उपयोग की बात कही।