Jul 10, 2019

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर
ढोलबज्जा बाजार के एक चाय दुकान में छापेमारी की। इस दौरान 190 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक ढोलबज्जा बस्ती निवासी राजेन्द्र प्रसाद रजक का 37 वर्षीय पुत्र मनोज रजक है। जो सुभाष चौक- भगत सिंह चौक सड़क मार्ग में चाय का दुकान चलाता है। उसी दुकान से गांजा बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई तो, उस चाय दुकान की गुमटी के ऊपर छज्जी पर, प्लास्टिक में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।