नवगछिया।
स्थानीय आदर्श थाना क्षेत्र में 23 फरवरी को नया टोला स्थित सुभाष चौधरी के घर में हुई चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कांड संख्या 61/19 के अप्राथमिकी अभियुक्त नोनिया पट्टी निवासी राजेन्द्र महतो के पुत्र गुरुदेव महतो को बीती रात नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं इस कांड के अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक मो मेहताब खान ने बताया कि 23 फरवरी की रात नयाटोला निवासी सुभाष चौधरी के घर हुई चोरी की घटना का मामला अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। जिसमें नगदी और जेवर इत्यादि मिलाकर करीब दो लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई थी। छानबीन के दौरान चोरी गयी सामग्री सूरज कुमार के घर से बरामद हुई थी। जिस क्रम में सूरज कुमार ने पुलिस को दो सहयोगियों का नाम और पता बताया था। घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे थे। उसमें से एक गुरुदेव महतो के घर आते ही बीती रात उसे गिरफ्तार कर नवगछिया जेल भेज दिया गया।