ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज है सोमवती अमावस्या, मिल सकता है विशेष फल

हिन्‍दू धर्म में सोमवार को आने वाली अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि माघ, पौष के महीने में नदी या सरोवर में प्रात: स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से अमोघ फल प्राप्त होता है। खासकर अमावस्या और सोमवती अमावस्या का यह पुण्य को कई हजार गुना बढ़ा देता है।

सोमवार को भगवान शिवजी का दिन माना जाता है। सोमवती अमावस्या तो पूर्णरूप से भगवान शिवजी को समर्पित होती है। आज के दिन गंगा स्नान को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि गंगा जाना संभव न हो तो पास की नदी या सरोवर में स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक और पूजा अराधना करनी चाहिए।

गरीबी दूर करने के लिए करें ये उपाय

1- तुलसी परिक्रमा से दूर होती है दरिद्रता: मान्यता है कि सोमवती अमावस्या को स्नान ध्यान के बाद तुलसी की 108 परिक्रमा की जाए तो इससे दरिद्रता दूर होती है।

2- सोमवार को करें व्रत: सोमवती अमावस्या को किया गया व्रत बहुत ही फलदाई होता है।

3- सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य नारायण को अर्घ्य देने से गरीबी दूर होगी।

4- आज के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक और उनकी पूजा अर्चना करने से मनवांछित फल प्राप्त होते हैं।

5- उपलों की आग में गुड़ - घी का धूप करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।