स्वतंत्रता दिवस की शाम जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सह सांसद पप्पू यादव पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभिया गांव के उस महादलित टोला मे पहुंचे जहां 12 अगस्त की देर रात कुछ अपराधियों ने महादलित टोले को घेर कर हमला बोला था। जिसमें एक किशोर युवक पांडव पासवान की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हुए थे। जहां अब भी भय और दहशत का माहौल कायम है। इस टोले में पहुँचते ही मृतक के परिजन और पीड़ित दहशतजदा परिवार के लोगों से मिले। वहाँ मृतक पांडव कि माँ बेहोश हो रही थी। मौके पर ही मृतक के परिजन को तत्काल सहायता राशि के रूप में पचीस हजार नगद दिया।
मौके पर मौजूद सभी टोले वाशियों से अपराधियों से लड़ने के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गलत का जमकर विरोध करें। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। हत्यारे और अपराधी किसी को नहीं पहचानते हैं। किसी भी अपराधी का एक जुट होकर मुक़ाबला करें। बिहार की सरकार तो कुंभकर्ण की नींद सो चुकी है। आपके सामने फिर से समय आ रहा है अपनी सरकार का चुनाव करने का। उस समय आपलोग शराब, पैसा और जाति के नाम पर वोट नहीं दें। इस दौरान सांसद पप्पू यादव मे पंचायत के मुखिया के बाद एसपी से भी बात की।
इसके बाद सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए मांग की है कि जहां इस टोले के लोग काफी डरे और सहमे हैं। यहाँ पुलिस पिकेट डीएसपी की निगरानी में चले, गोपालपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम को बर्खास्त किया जाय, संगीन मामले के पुराने आरोपी सुनील मंडल की सात दिनों के अंदर गिरफ्तारी हो नहीं तो धरना और प्रदर्शन का आंदोलन बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार आलोक, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाबा, ब्रजेश साह, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुदेव पोद्दार, युवाशक्ति के जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजू यादव, प्रभु यादव, बिनोद यादव, अरुण पासवान, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, चंद्रशेखर आजाद, सूरज कुमार, राजनीति यादव, पूर्व जिला पार्षद अरविंद यादव और ओम प्रकाश जी उनके साथ थे।
