ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगा आरोप

कांग्रेस के भागलपुर जिलाध्यक्ष पर लगा गुटबाजी का आरोप। प्रदेश प्रतिनिधि सह गोपालपुर विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने यह आरोप लगाते हुए इसकी सूचना प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है। जिसमें जिलाध्यक्ष शाह अली सज्जाद पर आरोप लगाया गया है कि वे गुटबाजी करके संगठन को कमजोर कर रहे हैं। विभिन्न प्रखंडों में जा जाकर बंद कमरे में प्रखंड अध्यक्ष का चयन कर रहे हैं। जिसकी कार्यकर्ताओं को कोई पूर्व सूचना तक नहीं दी जाती है। पुराने कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी की जा रही है। जिससे उनमे आक्रोश भी पैदा हो रहा है।