नवगछिया में पड़ रही कड़ाके की ठंड के दौरान कोर्ट परिसर में बार एसोसिएसन के चुनाव को लेकर माहौल अच्छा गर्म है।
जहां 29 पदों के लिए 447 मतदाता 17 जनवरी को मतदान करेंगे।
इसके लिए कल से नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है।जो आज तीन बजे तक चलेगी।
निर्वाची पदाधिकारी कैलाश प्रसाद यादव के अनुसार नामांकन के पहले ही दिन 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है।
जानकारी के अनुसार सबसे दिलचस्प मुकाबला महासचिव के पद पर होगा। जिसके लिए जय नारायण यादव सहित तीन ने पर्चा भरा है।