ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चिंता : नवगछिया स्टेशन पर घटी यात्रियों की संख्या

नवगछिया स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की संख्या लगातार घटना
बना एक चिंतनीय विषय। भले ही बढ़ रही है दैनिक आमदनी और ट्रेनों की संख्या। यात्रियों की संख्या घटने से नवगछिया स्टेशन की अन्य सभी सुविधाओं पर पड़ सकता है असर।
नवगछिया तथा आसपास के सभी लोगों को सुविधा बरकरार रखने के लिए देना होगा ध्यान।
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार का 14 नवम्बर को नवगछिया स्टेशन का निरिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 2013 में औसतन सामान्य (अनारक्षित) दैनिक यात्रियों की संख्या 3472 थी। जो वर्ष 2013 2014 में घट कर 3370 हो गयी। जबकि इससे प्राप्त प्रतिदिन की औसत आमदनी 100045 से बढ़ कर 128634 हुई है।