खबर का असर
नवगछिया न्यूज नेटवर्क द्वारा 2 नवम्बर की सुबह 10 बजे लगभग यह खबर प्रसारित की गयी थी - नवगछिया स्टेशन के दक्षिण नव निर्मित भवन में पिछले छह माह से अब तक बंद है अनारक्षित टिकट की बिक्री। सामान्य यात्रियों को हो रही है बड़ी परेशानी। इस समय छठ पूजा से वापसी को लेकर बढ़ी है यात्रियों की संख्या।
हुआ यह असर-
रेलवे द्वारा आज सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नवगछिया स्टेशन के दक्षिणी भवन स्थित साधारण टिकट बिक्री की सुविधा प्रारम्भ कर दी गयी।
इसके लिए रेल यात्री दे रहे हैं सभी अधिकारी और नवगछिया न्यूज नेटवर्क को धन्यवाद ।