ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अप महानन्दा एक्सप्रेस 22 घंटा लेट तो डाउन रही रद


पूर्व मध्य रेल के नवगछिया के रास्ते अलीपुर द्वार से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 15483 अप तथा 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगातार पंद्रह दिनों से लगातार काफी लेट चल रही है। जिसकी वजह से 13 जुलाई की शाम साढ़े चार बजे नवगछिया पहुँचने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 22 घंटा लेट होने के कारण 14 जुलाई को लगभग 3 बजे दिन में नवगछिया पहुंची। 
जबकि 14 जुलाई की सुबह आठ बजे पहुँचने वाली महानन्दा एक्सप्रेस रद कर दी गयी। इसकी वजह से इस ट्रेन के यात्रियों के साथ साथ दैनिक यात्रियों को भी काफी सोमवार को परेशानी उठानी पड़ी।