नवगछिया पुलिस जिला के एक दियारा क्षेत्र में आज सुबह से दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी होने का समाचार है। जिसमें एक व्यक्ति के जख्मी होने का भी समाचार मिल रहा था। जिसकी काफी देर बाद मौत की पुष्टि हो पायी।
जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है। जहां पुलिस को पहुँचने में काफी समय लगने का अनुमान है। कारण कि घटना स्थल पर पहुँचने का रास्ता काफी दुर्गम है।
वहीं इस घटना की नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है। जिसकी जांच के लिए इस्माइलपुर, गोपालपुर और खरीक थाना के थानाध्यक्षों को फुलकिया दियारा दल बल के साथ भेजा गया है। जहां के लिए नवगछिया एसडीपीओ रमाशंकर राय भी पहुँच चुके हैं। दो गुटों के बीच दियारा की जमीन और बर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें से अरविंद यादव गुट द्वारा अनील मंडल की हत्या कर दी गयी है।
