नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थानाक्षेत्र अंतर्गत चौदह नम्बर सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को ठोकर मार दी। मौके पर वाहन रफूचक्कर होने में सफल रहा। इस सड़क दुर्घटना के दौरान खरीक बाजार निवासी रुदल पोद्दार के बारह वर्षीय युवक अमर कुमार की मौत हो गयी। मौके पर खरीक थानाध्यक्ष ने पहुँच कर मामले को नियंत्रण किया ।
