ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में शराब भट्ठी पर पुलिस ने मारा छापा, अवैध शराब बरामद


नवगछिया शहर के नोनिया पट्टी इलाके में रविवार को आदर्श थाना की पुलिस ने बिनोद महतो के घर में औचक छापेमारी की । मौके पर 25 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गयी । जहां लगभग एक हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट भी किया गया । इस छापेमारी में थानाध्यक्ष रंजन कुमार के अलावा भोला सिंह, शिव जी सिंह सहित कई अधिकारी दोनों नाका के हवलदार एवं पुलिस बल शामिल थे ।