नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी परवत्ता निवासी राजू मंडल के खेत में लगी मक्का की फसल को काट कर बर्बाद कर दिया गया है। पीड़ित किसान राजू मंडल ने इस मामले कि जानकारी पंचायत के सरपंच एवं थाना को लिखित रूप से भी दी है। जिसमें परवत्ता निवासी बिल्ला यादव को आरोपी बनाया है।