ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी चर्चा : भागलपुर के कौन प्रत्याशी कब करेंगे नामांकन


चुनावी हलक़ों में चर्चा है कि भागलपुर से भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन 2 अप्रेल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं कांग्रेस समर्थित राजद के प्रत्याशी बुलों मंडल 4 को अपना नामांकन दाखिल करेंगे । इसके अलावे जदयू प्रत्याशी के रूप में अबू क़ैसर के बारे में अब तक कोई भी चर्चा नहीं सुनी जा रही है।
फिलहाल भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में जगह जगह भाजपा और राजद प्रत्याशी की ही चर्चा चल रही है। जदयू कार्यकर्ता इस समय एमएलसी प्रत्याशी संजय चौहान के प्रचार प्रसार में ही व्यस्त दिखायी दे रहे हैं। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता डॉ एनके यादव और राजद कार्यकर्ता भी अपने दल के एमएलसी प्रत्याशी के प्रचार में लगे हैं। जिसका चुनाव 23 मार्च को होना है।