ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में मनाया गया राणी सती दादी का वसंतोत्सव, सुमधुर भजनों का चला दौर


नवगछिया स्थित शीतला मंदिर परिसर में बुद्धवार को राणी सती दादी का वसंतोत्सव मनाया गया । इस दौरान दादी का सिंधारा कार्यक्रम भी हुआ । इस मौके पर दर्जनों राजस्थानी महिलाओं द्वारा सुमधुर भजनों का दौर भी चला ।
यह सिंधारा कार्यक्रम द्रोपति देवी सर्राफ के निर्देशन में चलाया गया। जहां मौके पर वीणा सर्राफ, संगीता सर्राफ, मंजु केडीया, सरिता सर्राफ, पद्मजा रुंगटा आदि ने दादी के सुमधुर भजनों की गंगा बहायी। मौके पर सुहाग सामग्री का भी आपस में वितरण किया गया। दादी को भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया।