ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एमएलसी चुनाव में कोसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा नेता डॉ एनके यादव 13828 मतों से विजयी



बिहार विधान परिषद के लिए कोसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा नेता डॉ एनके यादव विजयी घोषित किए गए। जिन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयु प्रत्याशी संजय चौहान को 13, 828 मतों से पराजित किया । वहीं विष्णुदेव यादव इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे।
एमएलसी के इस चुनाव में विजयी होने पर डॉ एनके यादव को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने शुभकामना दी है। वहीं नवगछिया से सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, भाजपा नेता बिनोद मंडल, भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा के अलावा समसेर आलम, शाहिद रजा, दयाराम चौधरी, परवेश यादव, बिपिन यादव, सर्राफ कालेज के प्राचार्य बिजय मंडल आदि सैकड़ों लोगों ने डॉ एनके यादव को बधाई दी है।
इस चुनाव के परिणाम इस प्रकार रहे -
डॉ एनके यादव (भाजपा) - 28,168 
संजय चौहान (जदयु) - 14,340 
विष्णुदेव प्रसाद यादव (राजद) - 10,263 
विश्वजीत कुमार सिंह (कांग्रेस) - 1,210 
राणा गौरी शंकर सिंह ( निर्दलीय)- 932 
मनोज कुमार जायसवाल - 597 
रामसंजीव कुमार - 367 
नरेश कुमार - 131