भागलपुर जिला प्रशासन के आदेश के तहत नवगछिया में गुरुवार को बीआरसी से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
यह मतदाता जागरूकता रैली स्टेशन रोड, मेन रोड, धर्मशाला रोड, मक्खातकिया रोड, नगर पंचायत होते हुए मानियामोर तक पहुंची।
इस रैली में नवगछिया प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, समन्वयक कैलाश चौधरी, मिथिलेश कुमार, विद्यानन्द प्रसाद, नरेंद्र कुमार सिंह, संदीप पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।