ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में निर्माणाधीन विजयघाट पुल का निरीक्षण करेंगे नितीश कुमार



नवगछिया के कोसी नदी पर निर्माणाधीन विजयघाट पुल का शनिवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार निरीक्षण करेंगे । जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कवायद काफी तेज हो गयी है। जहां पिछले दो दिनों से अधिकारियों का तांता लगा है। सभी अपनी अपनी जिम्मेवारी को पूरी तरह से निभाने को तत्पर दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के शनिवार को नवगछिया स्थित विजय घाट आने को लेकर शुक्रवार को भी जिलाधिकारी भागलपुर प्रेम सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक नवगछिया शेखर कुमार, नवगछिया के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लिया । साथ ही अपने कनीय अधिकारियों को सुरक्षा और विभिन्न कार्य संबंधी कई तरह के निर्देश भी जारी किए।