ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दीपावली पर ब्राड बैंड उपभोक्ताओं का बज गया बैंड


नवगछिया में दीपावली जैसे महान पर्व के मौके पर बीएसएनएल के ब्राड बैंड उपभोक्ताओं का बैंड ही बज गया। इस मौके पर बीएसएनएल की यह सेवा पूरी तरह से ध्वस्त रही। जिसकी वजह से दीपावली का सारा मजा ही किरकिरा हो गया।
इस बाबत नवगछिया स्थित दूरसंचार केंद्र के अनुमंडलीय दूर संचार अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि भागलपुर और नवगछिया के बीच कहीं मीडिया का तार ही कट गया था। जिसकी वजह से यह समस्या आ गयी। ब्रौड बैंड की सेवा ध्वस्त होने से  जहां आम उपभोक्ता खासे परेशान रहे। वहीं सारा सरकारी कार्य भी पूरी तरह से बाधित रहा।