दीपावली की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। पुरानी परम्पराओं के अनुसार इस दिन कुछ भी स्थायी रहने वाला धन खरीदा या जमा किया जाता है। इसी परम्परा या मान्यता के अनुसार इस दिन अधिकांश लोग बर्तन, सोना या चांदी की कोई वस्तु, गहना अथवा वाहन इत्यादि खरीदते या जमा करते हैं।
इसी के मान्यता तहत इस मौके पर नवगछिया में भी लोगों ने जमकर पीतल अथवा स्टील के बर्तन, सोना या चांदी की कोई वस्तु, गहना अथवा वाहन इत्यादि खरीदते देखे गये। इन सामानों को खरीदने वाले के यहाँ तो पता नहीं कब धन बरसेगा लेकिन विक्रेता के यहाँ तो खूब धन बरसा। जहां लोग लाइन लगा कर सामानों की ख़रीदारी कर रहे थे।
