अपनी खास डांस
शैली के लिए मशहूर महानायक अमिताभ बच्चन अब 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में
एक प्रतिभागी को डांस सिखाते दिखेंगे। अमिताभ ने शाहिद कपूर से हाल ही में
डांस सीखा था और अब वह केबीसी प्रतिभागी को सिखाएंगे।
शो
के हाल के एक एपिसोड में शाहिद ने बिग बी को 'अगल बगल' गीत पर डांस सिखाया
था। यह शाहिद की नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का गीत है।
जब
अमिताभ को पता चला कि शो की प्रतिभागी दीपिका डांस नहीं कर सकतीं, तब
उन्होंने उनका डांस गुरु बनना तय किया। दोनों ने इसी गीत पर एक-दूसरे के
साथ ताल मिलाई। शो के इस खास एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को सोनी
एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।
