नवगछिया नगर के वैशाली चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया नगर इकाई द्वारा पटना सीरियल ब्लास्ट के विरोध में सोमवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला फूंका। जिसका नेतृत्व नगर मंत्री मिथिलेश कुमार ने किया।
मौके पर नगर मंत्री मिथिलेश कुमार ने कहा कि नितीश सरकार की लापरवाही और पुलिस प्रशासन की विफलता के कारण ही इस तरह की घटना घटी है। जो काफी दुखद है। जिसमें 6 लोगों की जान चली गयी और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कार्यालय मंत्री सौरव सुप्रिया ने कहा कि ऐसी घटना इस सरकार की विफलता है। जहां मौके पर सागर कुमार, रमन कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, दीपक कुमार, चन्दन कुमार, रूपेश कुमार, प्रिंस, गोविंद, राजेश, सूरज, रणविजय, साजन, रोशन, रंजीत, प्रभाष, सोनू एवं मुन्ना इत्यादि की भी मौजूदगी थी।