भागलपुर लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्टेशन नारायणपुर पर आगामी 6 नवंबर से 28181 अप एवं 28182 डाउन कटिहार टाटा लिंक एक्सप्रेस का ठहराव होगा । यह जानकारी क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन के हवाले से क्षेत्र के विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र ने मोबाइल से दी है।
बताते चलें कि इस ट्रेन का ठहराव नवगछिया एवं थानाबिहपुर के बाद सीधे महेशखूंट में होता है। जिसकी मांग इस क्षेत्र की जनता द्वारा काफी समय से की जा रही थी। इस ठहराव के लिए क्षेत्रीय सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन को क्षेत्र की जनता की तरफ से क्षेत्र के विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र ने आभार भी व्यक्त किया है।
