ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीनियर सिटीजन ने बांटी कानूनी हक की जानकारी


नेशनल सीनियर सिटीजन नवगछिया अनुमंडल के बैनर तले रविवार को तेतरी में हुई एक बैठक हुई | जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध स्वतन्त्रता सेनानी जय नारायण चौधरी ने की | इस बैठक में संगठन के महासचिव परमेश्वर झा द्वारा बुजुर्गों की सुरक्षा एवं संरक्षा के संबंध में कई तरह की कानूनी हक की जानकारी दी गयी | 
इस दौरान श्री झा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित "माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत यह प्रावधान किया गया है कि जिले के हर पुलिस स्टेशनों में सीनियर सिटीजनों की सूची रखनी होगी | थाने में बुजुर्गों की शिकायत के निवारण हेतु एक अलग से रजिस्टर रखना होगा | महीने में कम से कम एक बार थाना के स्टाफ एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बुजुर्गों के घर जायेंगे तथा उनकी शिकायत को दूर करने का प्रयास करेंगे |
इस बैठक में राधा कृष्ण झा, नरेश प्रसाद सिंह, उमेश चंद्र झा, मकेश्वर नाथ सिंह, सरयुग राय, लखन लाल चौधरी, मीरा झा, सुरेन्द्र झा सहित कई दर्जन बुजुर्ग उपस्थित थे |