ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया स्टेशन पर सुशील मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं का हुआ भव्य स्वागत


नवगछिया स्टेशन पर गुरुवार की शाम नवगछिया जिला भाजपा द्वारा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील मोदी सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, नन्द किशोर यादव, गिरिराज सिंह, जनार्दन सिंह सिगरीवाल, तथा भागलपुर के सांसद शाहनवाज़ हुसैन का भव्य स्वागत किया गया |
इस मौके पर बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक कुमार शैलेंद्र, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश भगत, उपाध्यक्ष चंद्र किशोर शर्मा, मंत्री मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, नवगछिया महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सह मुंगेर और जमुई जिला प्रभारी पूनम चौरसिया, मो0 शाहिद, मो0 समसेर, सत्येन्द्र नारायान चौधरी कौशल, एबीवीपी के अजय सिंह सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी देखि गयी |