ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कैदी नं. 3312 लालू प्रसाद को मिलीं खास सुविधाएं


होटवार जेल में इंट्री के साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कैदी नम्बर-3312 के रूप में जाने जाएंगे. तमाम सुविधा मुहैया कराये जाने के बावजूद उनकी पहली रात बेचैनी में कटी.
उन्हें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा वाला सेल दिया गया है. कमरे में टीवी, बाथरूम, तकिया, चादर, गद्दा, मच्छरदानी के अलावा पढ़ने-लिखने के लिए अखबार, कॉपी -कलम भी उपलब्ध करायी गयी है. मंगलवार की सुबह उठते हीउन्होंने सबसे पहले अखबार पढ़ा.
इसके बाद झारखंड सरकार की जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी उनके लिए नाश्ता लेकर जेल पहुंचीं.
इसके बाद से लगातार उनसे मिलनेवालों का तांता लगा रहा. लालू को अभी कैदी नम्बर मिला है.
तीन अक्टूबर को जैसे ही सजा का एलान सीबीआई कोर्ट करेगा तो उन्हें होटवार जेल का ड्रेस भी मिल जाएगा. कल रात उन्होंने अरहर की दाल, रोटी, पालक की सब्जी के साथ आलू-चोखा व सलाद भी खाया.
जेल सूत्रों के अनुसार लालू की सुरक्षा पर खास फोकस है. 20 जवानों के अलावे एक कैदी अटेंडेंट भी मुहैया कराया गया है, जो उनके लिए खाना बनायेगा.