सीरीज के एकमात्र टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच के धमाकेदार 89 रनों की बदौलत टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 202 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जवाबी पारी खेलते हुए टीम इंडिया ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और सुरेश रैना क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया की शुरुआत बिगाड़ते हुए क्लाइंट मैके ने दूसरे ही ओवर में
रोहित शर्मा को चलता कर दिया। रोहित ने आठ रन बनाए और आठ ही गेंदों का
सामना किया।
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर कंगारुओं को
पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। एरोन फिंच और मैडिन्सन ने धोनी के इस डिसीजन
को गलत साबित करते हुए केवल 4.1 ओवर में ही 50 रन कूट डाले।
भुवी ने खतरनाक साबित हो मैडिन्सन को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा।
मैडिन्सन ने शानदार डेब्यू करते हुए केवल 16 गेंदों पर 34 रन बनाए।
इसके बाद 8 वे ओवर में विनय कुमार ने एक ही ओवर में शेन वॉटसन और
कंगारू कप्तान जॉर्ज बैली को आउट कर टीम इंडिया की वापसी कराई, लेकिन ग्लैन
मैक्सवेल ने फिंच के साथ पलटवार कर कंगारुओं पर दबाव नहीं बनने दिया।
मैक्सवैल ने केवल 13 गेंदों पर 27 रन बनाए।
पारी के 17 वे ओवर में विनय कुमार ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए
बड़ी सफलता हासिल करते हुए एरोन फिंच को चलता किया। फिंच ने 52 गेंदों पर
89 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी चार ओवर्स में रन गति पर
अंकुश लगा दिया, नहीं तो यह चुनौती और बड़ी हो सकती थी।
टीम इंडिया के लिए विनय कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट
लिए। इशांत ने अपने चार ओवर्स में 52 और अश्विन ने तो दो ही ओवर में 41 रन
दे डाले।
टीमें इस प्रकार हैं-
भारत- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना,
एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, विनय कुमार और आर
अश्विन।
ऑस्ट्रेलिया- एन मैडिन्सन, एरोन फिंच, शेन वॉटसन, जॉर्ज बैली, ग्लेन
मैक्सवैल, ब्रैड हैडिन, मोएसिस हैनरिक्स, क्लाइंट मैके, जेम्स फॉल्कनर,
नॉथन कॉल्टर नाइल और जेवियर डोहर्टी।
