कोसी नदी की बाढ. की चपेट में नवगछिया प्रखंड की कई पंचायत आ गयी है. नवगछिया प्रखंड के पुनामा प्रतापनगर, कंचनपुर, प्रतापनगर कदवा, बोडवा टोला, बेलसंडी, भरोसा सिंह टोला, मुसहरी, कदवा दियारा, ढोलबज्जा दियारा सहित मैदानी भाग में कोसी का पानी पूरी तरह से फैल गया है.
जानकारी के अनुसार कोसी नदी का पानी पंचायत के पुनामा प्रताप नगर, कोरचकका, सोकचा, नवीननगर, झपरूदास टोला में पूरी तरह से प्रवेश कर गया है. लोगों ने घर छोड. ऊंचे स्थान पर शरण ले रखी है. बाढ़ से ग्रामीणों की हालत खराब है | ग्रामीणों को भोजन तथा शुद्ध पेयजल नशीब नहीं हो रहा है | इलाके में पशु चारे का भी अभाव हो गया है |
पुनामा प्रताप नगर के मुखिया प्रलय कुमार विद्रही के अनुसार एसडीओ तथा सीओ को कई बार आवेदन देकर सभी बाढ. पीड.ितों के लिए राहत सामग्री व नाव की व्यवस्था अविलंब करने की मांग की है | जो अब तक नहीं मिली है | मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही ने आशंका व्यक्त की है कि इसके लिए बाढ़ पीड़ित जल्द ही धारणा या प्रदर्शन भी कर सकते हैं |
