भागलपुर जिले में 1 लाख 19 हजार परिवारों के बाढ़ से प्रभावित होने का अनुमान है।
बाढ़ आपदा के नियमानुसार सभी तरह के राहत प्रदान करने
के लिए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग से शनिवार तक की स्थिति के
अनुसार 18 करोड़ 38 लाख रुपये की मांग की है।
प्रशासन को अनुमान है कि करीब
1 लाख 19 हजार परिवारों के बीच राहत वितरण किया जाएगा।
इसके
पूर्व प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्र की अध्यक्षता में जिला राहत अनुश्रवण सह
निगरानी समिति की बैठक डीआरडीए सभागार में हुई।
डीएम ने बैठक में बताया कि
वर्तमान में जिले में 23 पंचायत पूर्ण रूप से तथा 82 पंचायत आंशिक रूप से
प्रभावित हैं। 35 हजार हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुई है। 40 करोड़ के फसल
क्षति का अनुमान लगाया गया है।
प्रभारी मंत्री ने प्रभावित पंचायतों की
सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में सांसद शाहनवाज़ हुसैन, विधायक सुबोध राय, गोपाल
मंडल, महापौर दीपक भुवानिया, जिप अध्यक्ष सविता देवी, नाथनगर प्रमुख ज्योति
कुमारी, प्रखंड प्रमुख, एसडीओ, डीसीएलआर, सीओ थे।
मंत्री ने दिए
ये निर्देश
पीएचसी में पर्याप्त मात्र में सर्पदंश की दवा उपलब्ध रखें व
तटबंधों की सुरक्षा हेतु प्रयास जारी रखें।
राहत कार्य में लगे सभी
पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य
करावें ।
पंचायतों में अनुश्रवण समिति की बैठक अवश्य करें ताकि राहत
वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।
किन-किन मदों में कितनी मांग
खाद्यान्न
10 करोड़ 80 हजार
नकद अनुदान 7 करोड़ 40 लाख
आबादी निष्क्रमण 60 लाख
अनुग्रह अनुदान 18 लाख
राहत प्रबंधन 2 लाख 40 हजार
चारे की
आपूर्ति 27 लाख
बैठक में किसने क्या कहा --
शाहनवाज हुसैन, सांसद -क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण में तत्परता बरतने,
महामारी की रोकथाम हेतु कारगर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जाए। जिले के
पुनर्निर्माण के लिए एक हजार करोड़ मिले |
सदानंद सिंह, विधायक - चिकित्सा
व्यवस्था, हेलोजेन की गोली, पशुचारे की व्यवस्था व फसल अनुदान मिले |
अश्विनी चौबे, विधायक - पीरपैंती के दियारा में नाव की संख्या बढ़ाई जाए व
नाविकों की भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित हो |
डॉ. चक्रपाणि
हिमांशु, अध्यक्ष राजद - भागलपुर
जिले को बाढ़ग्रस्त व सुखाड़ग्रस्त जिला घोषित किया जाए |
केदारनाथ साह, अध्यक्ष, राकांपा - बाढ़ की रोकथाम हेतु स्थाई निदान किया जाए |