कला एवं संस्कृति विभाग बिहार द्वारा मुंगेर में आयोजित बिहार राज्य विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भागलपुर के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य पदक पर अपनी जीत दर्ज की है |
भागलपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राम देव यादव, संयोजक घनश्याम कुमार और सचिव मणिश्याम कुमार इत्यादि खेल प्रेमियों ने रजत पदक विजेता सुजीत कुमार ( उच्च विद्यालय नवगछिया ), कांस्य पदक विजेता विनय कुमार ( उच्च विद्यालय लत्तीपाकर ) तथा विकास कुमार ( केएल उच्च विद्यालय नारायणपुर ) एवं टीम प्रभारी मुकेश कुमार सुमन सहित पूरी टीम का नवगछिया लौटने पर स्वागत करते हुए उज्जल भविष्य की कामना की |