ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में भागलपुर ने जीते पंद्रह पदक, जिसमें मिले दो स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य

  • राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल में भागलपुर ने एक बड़ी बाजी मार कर बिहार भर में अपना स्थान बना लिया है | जिसमें अधिकांश खिलाड़ी नवगछिया के ही हैं | जिसे लेकर नवगछिया के सभी खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है |
  • इस खेल के दौरान भागलपुर ने कुल पंद्रह पदक अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है |
  • भागलपुर को मिले पंद्रह पदकों में से दो स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं |
  • यह राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल गत 19 अगस्त से 21 अगस्त तक मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया था | जहां भागलपुर की टीम को इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी |
  • इस बड़ी उपलब्धि पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो असोशिएशन के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, खेल संघ नवगछिया के अध्यक्ष रामदेव यादव सहित दर्जनों प्रमुख लोगों ने इस पूरी टीम को बधाई दी है |