ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नशे की हालत में विनोद यादव ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

नवगछिया व्यवहार न्यायालय स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत कुमार की अदालत में गुरुवार को डकैती कांड के अभियुक्त विनोद यादव को उस समय जेल भेज दिया | जब वह उस अदालत में आत्मसमर्पण
करने के लिए आया था |
नवगछिया थाना क्षेत्र के विनोद यादव (25) पिता गोसाईं यादव धोबिनियां ग्राम निवासी ने गुरुवार को आत्मसर्मपण किया. आत्मसर्मपण करने के समय भी वह शराब के नशे में था. न्यायालय के आदेश पर उसे अल्कोहलिक जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. जहां से जांच कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.