भागलपुर जिला परिषद की एक सीट बिहपुर पश्चिम के उपचुनाव के लिए 7 जुलाई को मतदान होना है | इसके लिए जहां प्रशासनिक तैयारी ज़ोरों पर जारी है | वहीं पूरे चुनावी क्षेत्र में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी चरम पर
ही है | जो जल्द ही शांत जो जाने वाला है |
भागलपुर जिला परिषद की यह बिहपुर पश्चिम की सीट जिला पार्षद निरंजन सिंह की 17 फरवरी की हत्या के बाद से खाली हो गयी थी | जहां से इस समय उप चुनाव के दौरान कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं | जिनकी किस्मत का फैसला 22,161 पुरुष तथा 18,952 महिला कुल 41,113 मतदाता 7 जुलाई को करेंगे | जिनके मतदान के लिए कुल 49 भवनों में 92 मतदान केंद्र बनाए गए हैं |
वहीं इस जिला परिषद के उपचुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने 20 मतदान दल और 20 गश्ती दल का गठन किया है | पूरे क्षेत्र को 3 जोन और 5 सेक्टर में बांटा गया है | जिसके लिए ज़ोनल और सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है | साथ ही 49 वाहनों की उपलब्धता बताई गयी है |
इस उपचुनाव के दौरान हरियो, धरमपुर रत्ती, मड़वा पश्चिम, मड़वा पूरब, झंडापुर पश्चिम, झंडापुर पूरब और बिहपुर जमालपुर पंचायत के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे | जिनके भरोसे पूर्व जिला पार्षद स्व0 निरंजन सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह भी अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़ी है |
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मो0 इरफान आलम, भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, कैलाश यादव, पप्पू सिंह, विमल कुमार यादव तथा सुनील कुमार चौधरी भी अपनी अपनी किस्मत को चमकाने की कोशिश में लगे हैं |