ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर गोराडीह मार्ग रविवार से 17 जुलाई तक बंद

भागलपुर स्थित शीतला स्थान चौक से गोराडीह जानेवाले मार्ग रविवार से 17 जुलाई तक बंद हो जायेगा. इसकी अनुमति नगर निगम, एसपी व सदर अनुमंडलाधिकारी से रेलवे को मिल गयी है.

जानकारी के अनुसार मोजाहिदपुर व इशाकचक पुलिस के सहयोग से मार्ग को बंद कर दिया जायेगा. आइओडब्ल्यू (ब्रिज) ललन कुमार के अनुसार  मंदारहिल रेल खंड पर भागलपुर रेलवे स्टेशन से 1.8 किमी दूर रेलवे ब्रिज जो शीतलास्थान चौक से एक किमी गोराडीह मार्ग पर पड.ता है जर्जर हो चुका है. इसके जैकेटिंग का काम कराया जायेगा.