मुख्यमंत्री के धरहरा में कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के क्रम
में जिला अधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने विक्रमशिला पुल के पहुंच पथ, पुल व सड़क का
निरीक्षण किया। इस दौरान जीरोमाइल से पुल के बीच पहुंच पथ
पर दोनों ओर अतिक्रमण देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को जर्जर सड़क की मरम्मत कराने व पहुंच पथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त मिनहाज आलम पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विरेंद्र कुमार के मुताबिक सड़क के दोनों ओर 30-30 मीटर तक पीलर लगाए गए थे। इसे अतिक्रमणकारियों द्वारा तोड़ दिया गया है। पहुंच पथ पर लोगों ने मकान व दुकान बना ली है। औद्योगिक थानेदार को सुरक्षा के लिए पत्र लिखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में मंगलवार तक कनीय अभियंता को मापी कर अतिक्रमण हटाने तथा सड़क पर निशान लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार साई इंजीकॉन द्वारा सामग्री गिरवाई गई है। सोमवार से नवगछिया जीरोमाइल से जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा। 10.6 किलोमीटर पहुंच पथ में ज्यादातर नवगछिया की ओर जर्जर है। काम एक सप्ताह में पूरी करने की योजना है। यद्यपि ठेकेदार का गत 27 मई को ही ठेका का समयावधि पूरा हो गया था। मगर, मरम्मत कार्य को ध्यान में रखकर ठेका अवधि एक माह बढ़ाया गया है।