ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आग से 55 लोग जिंदा जल गये चीन में

चीन के उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में पौल्ट्री फार्म और प्रोसेसिंग प्लांट में सोमवार तड़के आग लगने से 55 लोगों की मौत हो गई। मिशाजी कस्बे के जिलिन बायोयूआनफेंग पौल्ट्री कंपनी में आग लगने का कारण
शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोमवार सुबह 6.06 बजे कसाईखाने में बने फार्म में आग लग गई। उस दौरान इमारत के अंदर करीब 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज हुई और कुछ ही देर में इमारत में धुआं भर गया। 

 आग लगने के बाद इमारत का दरवाजा भी लॉक हो गया था। करीब 100 से ज्यादा मजदूर इमारत से निकलने में कामयाब रहे। बचाव दल का कहना है कि घर को कसाईखाना बनाया गया है, इससे कर्मचारियों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। दीवारों को तोड़ कर लोगों को निकाला जा रहा है। जिलिन बायोयुआनफेंग पौल्ट्री कंपनी चिकन उत्पादन की  सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें 1200 कर्मचारी काम करते हैं।