ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

टीम इंडिया पर हुई धन वर्षा, मिलेंगे 1-1 करोड़

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड को पांच रनों से हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को एक करोड़ रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को
30 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
बीसीसीआई सचिव संजय पटेल द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीसीसीआई टीम की इस सफलता से बेहद खुश है। उल्लेखनीय है कि भारत ने बारिश के कारण 20 ओवर तक निर्धारित किए गए मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन मेजबान टीम 20 ओवरों आठ विकेट पर 124 रन बना सकी।