नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी | जिसे मदरौनी चौक पर बेहोसी की हालत में उठा कर रंगरा ओपी प्रभारी सुभाष बैद्यनाथन ने
मंगलवार की रात साढ़े दस बजे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था |
अनुमंडलीय अस्पताल में उस समय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ0 बीपी मण्डल की ड्यूटी थी | जिनकी देख रेख में उसका सुबह छह बजे तक इलाज किया गया | इसके बावजूद उन्हे उस युवक की बीमारी का अता पता नहीं चल पाया | जिसकी वजह से अंततः वह व्यक्ति चल बसा | जिसके मौत की खबर नवगछिया थाना को भेज दी गयी | बाद में उस लाश का पोस्टमार्टम भी नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में ही किया गया |
पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उक्त अज्ञात व्यक्ति का अपेंडिक्स फट गया था | जिसका दस घंटे तक नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज होता रहा | फिर भी उसे नहीं बचाया जा सका | जिसे आपात स्थिति में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया था | उसे एंबुलेंस द्वारा भागलपुर भी नहीं भेजा गया | जो अनुमंडलीय अस्पताल की विधि व्यवस्था पर सीधा सवाल पैदा कर रहा है | जिसकी गहन जांच से और भी कई तरह की अनियमितता उजागर हो सकेगी | जिससे स्पष्ट हो जायेगा कि डॉक्टर की लापरवाही से इस अज्ञात व्यक्ति की मौत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हो गयी |
जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को कुछ देर बाद एक बार होश भी आया था | तब वह उस समय पेट को पकड़ कर चिल्लाया भी था | इस मामले की छानबीन नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने भी की | जिन्होने बताया कि ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ0 बीपी मण्डल ने पुछने पर बताया कि रोगी को रात में तीन बोतल पानी चढ़ाया गया है | लेकिन उस व्यक्ति की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है | अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही पता चल पायेगा | तभी उक्त चिकित्सक से पूछताछ की जायेगी | वहीं उक्त चिकित्सक का मोबाइल स्वीच ऑफ बताया जाता है |