नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखण्ड के बिन्द टोली के समीप कटाव निरोधी कार्य के दौरान बंशीधर कन्सट्रक्सन कंपनी की एक जेसीबी मशीन गंगा में डूब गयी | जिसका ड्राइवर अपनी जान बचाने में
सफल रहा | मशीन को  निकालने का प्रयास सोमवार को जारी रहा |
घटना के बारे में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गिरिजानन्द सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि स्पर संख्या 6 और 7 के बीच बनाए जा रहे अतिरिक्त स्पर के लिए चल रहे कार्य के दौरान यह दुर्घटना हुई है | जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है | मशीन को निकालने का कार्य जारी है |