ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया को कोतवाली थाना बनाने का मामला फिलहाल लटका

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया शहर से सटे आदर्श थाना को कोतवाली थाना में परिवर्तन करने का आदेश पुलिस मुख्यालय से कब का आ चुका है | अब तक जहां नवगछिया पुलिस जिला में कोतवाली थाना के
लिए पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी की कमी बतायी जा रही थी | वहीं जब अब पटना मुख्यालय के आदेश से नवगछिया पुलिस जिला में दो दो पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों ने अपना योगदान दे दिया है | इसके बाबजूद आदर्श थाना को कोतवाली थाना में परिवर्तन नहीं किया जा सका है |
जानकारी के अनुसार नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत आदर्श थाना नवगछिया को उत्क्रमित कर कोतवाली थाना बनाते हुए एक पुलिस निरीक्षक की पदस्थापना भी कर दी थी | इसके बाबजूद यह मामला फिलहाल लटक गया लग रहा है | विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस पदस्थापना के लिए वरीय अधिकारियों से आदेश नहीं लिया जाना है |