नवगछिया
के चर्चित आलोक हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे आलोक के एक संबंधी
गौतम सुमन पर नवगछिया नया टोला में सोमवार की देर शाम कुछ अज्ञात लोगों ने उस समय जानलेवा हमला किया जब
वे बस स्टैंड पर बस से उतर कर नवगछिया बाजार स्थित अपने रिसतेदार के यहाँ जा रहे थे | इस दौरान हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर सोने की चेन, घड.ी, मोबाइल, पहचान पत्र और आधार कार्ड व
नकदी भी छिन लिये.
गौतम सुमन ने बताया कि इस तरह की घटना का अंजाम
हमलावरों ने उसके फुफेरे भाई मृतक आलोक की हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी
अखिलेश साह और सुजीत साह के इशारे पर किया है. गौतम सुमन का कहना है कि
जैसे ही वह नवगछिया बस स्टेंड पर उतर कर आगे बढ़े कि नया टोला की गली में एकाएक सात आठ
लोगों ने उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया. उन लोगों ने कहा कि इस
हत्याकांड में यदि चुपचाप नहीं रहोगे तो तुम्हारा भी हश्र आलोक जैसा ही
होगा.
गौतम सुमन का कहना था कि घटना के तुरंत बाद उदभेदन किये गये इस मामले
में शामिल अपराधी बाहर ही थे. इसकी जानकारी उसने कई बार पुलिस
पदाधिकारियों को भी दी. बात नहीं बनी तो पुलिस मुख्यालय में धरना दिया.
जिसके बाद पुलिस की दबिश से कांड के एक और आरोपी सुजीत कुमार ने न्यायालय
में आत्मसर्मपण कर दिया. बार बार घटना की पूरी जांच और स्पीडी ट्रायल में
सजा दिलाने की मांग से अपराधी बौखला गये हैं और उन्हें इस कांड को अब
भूल जाने की बात कह रहे हैं. नवगछिया के पुलिस पदाधिकारियों ने गौतम
सुमन को कार्रवाई का अश्वासन दिया है.
|